https://zindagiblog.com/zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
मैकलाइबेल

मैकलाइबेल – Mclibel meaning in Hindi

मैकलाइबेल – Mclibel meaning in Hindi

मैकलाइबेल – मक्लिबल एक अंग्रेजी भाषा का शब्द है जो कानूनी भाषा में प्रयोग किया जाता है, आईये आज इस शब्द के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं, मैकलाइबेल – Mclibel meaning in Hindi.

मैकलाइबेल (Mclibel) का अर्थ –

                                                                                  मैकलाइबेल एक अंग्रेजी भाषा का कानूनी शब्द है जिसका मतलब ऐसा लिखित बयान है, जिससे किसी की छवि पर दाग लगे, इसलिए भारतीय संविधान में इसका अनुवाद अभियोग-पत्र किया गया। मैकलाइबेल में शब्द का पहला भाग मैकडोनाल्ड (फास्ट फूड रेस्तरां) से लिया गया है, इसलिए पूरे शब्द का अर्थ हुआ मैकडोनाल्ड की बदनामी वाला केस। यह शब्द बर्गर और कोक बेचने वाले एक प्रसिद्ध रेस्तरां के मैकडोनाल्ड के खिलाफ काफी समय तक चलने वाले एक मुकदमे से लिया गया है। फरवरी 2005 में ब्रिटेन के दैनिक गार्जियन ने अपने संपादकीय में लिखा।

“In the 20 years since the London Greenpeace leaflets were first handed out, the debates about ‘industrial food and corporations have grown tenor- moistly. The epic McLibel trial, it can now be seen, acted as a commentary on globalization and helped to expose many of the dubious practices of giant corporations.” 

                                        जिसका हिंदी में अर्थ है “लंदन ग्रीनपीस के पत्रक को पहली बार सौंपे जाने के 20 वर्षों में, ‘औद्योगिक खाद्य और निगमों’ के बारे में बहस काफी बढ़ गई है। महाकाव्य मैकलिबेल परीक्षण, जिसे अब देखा जा सकता है, ने वैश्वीकरण पर एक टिप्पणी के रूप में कार्य किया और उजागर करने में मदद की विशाल निगमों के कई संदिग्ध व्यवहार।”

                                                  फरवरी 2005 में ब्रिटेन के दैनिक गार्जियन ने अपने संपादकीय में लिखा। कि इस लबे समय तक चलने वाले मुकदमे का फैसला हुआ, जो कि अब मैकलाइबेल के नाम से मशहूर है। जैसा कि दैनिक के अंश से जाहिर है कि आज से बीस वर्ष पूर्व पर्यावरण संरक्षण का दावा करने वालों ने मैकडोनाल्ड रेस्तरां के खिलाफ ऐसे पम्पलेट प्रकाशित किए जिनमें बताया गया था कि तुरंत तैयार होने वाले भोजन के नाम पर घटिया खाना खिलाया जाता है और बेहिसाब लाभ कमाने के बाद भी यह कंपनी अपने कर्मचारियों को बहुत कंजूसी से पैसा देती थी ।

                                                     इस कंपनी का पर्दाफाश करने का बीडा दो व्यक्तियों हेलेन स्टील और डेविड मोर्स ने उठाया, इसलिए अखबार और टीवी में इन दोनों व्यक्तियों का नाम पड़ गया मैकलाइबेल टू 2005 में इस मुकदमे ने अंग्रेजी भाषा को कुछ रोचक शब्द दिए हैं जिनका वर्णन हम निम्न प्रकार से कर रहे हैं । मैकलाइबेल – Mclibel meaning in Hindi.

मैकजॉब (Mcjob) :-

                              यह  ऐसी अस्थायी नौकरी होती है जिसमें काम तो भारी हो, लेकिन उसका मुआवजा बहुत कम मिलता हो अथवा बेरोजगार युवकों का शोषण करने वाली मुलाजमत को मैकजॉब (Mcjob) कहते हैं ।

 

मैक प्रॉफिट्स (MCProfits) :-

                                                           कर्मचारियों का शोषण करके कमाया जाने वाला अधिकाधिक लाभ जिसके लिए पर्यावरण की तबाही की भी परवाह नहीं की जाए उसे मैक प्रॉफिट्स (MCProfits) कहते हैं ।

मैक मैनसन (McMansion) :-

                                                       मैक  मैन्सन  उस जगह प्रयोग होता है जब ऐसी बड़ी लंबी चौड़ी इमारत जो अपने आस पास के मकान से कोई मेल नहीं रखती हो बल्कि यह दिखाती हो कि उसके मालिक के पास नया नया पैसा आया है ।

इन्हे भी पढ़ें –

पटाया की यात्रा – trip to pattaya

घुटनो के दर्द (ऑस्टियो आर्थराइटिस) के कारण और बचाव के उपाय – Knee pain (osteoarthritis) causes and prevention measures

टखने की चोट को कैसे सही करें ? How to correct an ankle injury in Hindi?

मधुमेह ( शूगर ) के कारण और निधान – Diabetes (Sugar) Causes and Retention

संतुष्टि – Satisfaction , टूरिस्ट – Camper , प्रतिज्ञा – The pledge (लघु कथाएं )

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *