https://zindagiblog.com/ zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
सेन डिएगो कैसे जाएँ

सेन डिएगो कैसे जाएँ – How to get San Diego

आज  हम सेन डिएगो शहर के बारे में बात करते हैं। कैलिफोर्निया के दक्षिण में बसे तटीय शहर दी ग्रेटेस्ट सेन डिएगो को अमेरिका की सिटी की उत्तरी सीमा पर बसा फाइनेस्ट सिटी कहा जाता है। मैक्सिको और टिजुआना व ऑरेंज सिटी की सीमाओं को छूने वाला यह शहर मीलों लंबे और साफ-सुथरे, पारदर्शी पानी के बीच, भूमध्य मौसम और चमकते और चमकते  सूरज वाले दिनों से भरपूर होता है। यहां हर उम्र के व्यक्ति के देखने के लिए बहुत कुछ है। आगे इस लेख और जानते हैं कि सेन डिएगो कैसे जाएँ – How to get San Diego

सेन डिएगो में देखने लायक स्थान

सेन डिएगो में बहुत से सुंदर और दिल को छू लेने वाले स्थान हैं, जिसमें से प्रमुख निम्न हैं –

सेन डिएगो चिड़िया घर

बच्चों के साथ सेन डिएगो चिड़िया घर  में दुनिया के सबसे दुर्लभ जानवरों को देखा जा सकता है, जिसमें हुआमी पांडा और कोलस भी शामिल होते हैं। यहां पर आप घंटों बिता सकते हैं ुर अपने आप को प्रकीर्ति के नजदीक महसूस कर सकते हैं ।

बेलबोआ पार्क

सेन डिएगो का बेलबोआ पार्क पंद्रह म्यूजियम, कला और इंटरनेशनल कल्चर एसोसिएशन का घर है। 1200 एकड़ में फैले इस पार्क में गार्डन वॉक पेड़ों को करीब से अनुभव किया जा सकता है।

चिल्ड्रन पूल

बच्चों के साथ समुद्र की लहरों और पानी की अठ खेलियों के लिए चिल्ड्रन पूल उपयुक्त जगह है।

सी वर्ल्ड

बच्चों को समुद्र की गहराई में बसी दुनिया को करीब से दिखाना चाहते हो तो सी वर्ल्ड उस मनोरंजक और अनोखी दुनिया में ले जाने का काम कर सकता है।

अन्य समुंद्री स्थान

अगर आपको समुद्र और पानी की लहरें खूब लुभाती हों तो आपके लिए अन्य स्थान जैसे  ब्लैक, लॉ जोला शोर्स, लॉ जोला कोव, नॉर्थ पेसेफिक, विंडेंसी, पेसेफिक, मिशन बे, मिशन, साउथ मिशन और ओशिएन बीचों पर यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। यहां विशालकाय जहाजों को भी देखा जा सकता है।

सेन डिएगो-कोरोनाडो ब्रिज

2.12 मील लंबा सेन डिएगो-कोरोनाडो ब्रिज, सेन डिएगो बे के ऊपर से गुजरता है, जिसे खुली कार में बैठकर देखना सचमुच अद्भुत होता है।

डिएगो स्पोर्ट्स एरीना

खेलों के शौकीन लोगों के लिए सेन डिएगो स्पोर्ट्स एरीना उपयुक्त जगह है, जो साल भर खेल और खेलों से जुड़े आयोजन करता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए कुछ रोचक खेलों का भी आयोजन किया जाता है।

वाइल्ड एनिमल पार्क

यहां के वाइल्ड एनिमल पार्क में घंटों बिताकर आओ अपने आप को प्रकृति के नजदीक लाकर प्रकृति को  समझ सकते हैं ।

खान-पान

खाने-पीने के शौकीनों को भी सेन डिएगो शहर मायूस नहीं करता है । 6,400 रेस्त्रां वाला सेन डिएगो शहर अपने अलग स्वाद के लिए भी मशहूर है।

क्वॉलकॉम स्टेडियम

बहुसंस्कृति वाले इस शहर में क्वॉलकॉम स्टेडियम त्योहारों और उत्सवों से भरा ही रहता है।

पुराना सेन डिएगो

पुराने सेन डिएगो को देखने का मन हो तो ओल्ड टाउन सेन डिएगो स्टेट हिस्टॉरिकल पार्क में 1821 से 1872 तक के मैक्सिकन और अमेरिकी जीवन को करीब से देखा जा सकता है।

सेन डिएगो के अन्य स्थान

इसके अलावा बॉटनिकल बिल्डिंग, जापानी फ्रेंडशिप गार्डन और एरोस्पेस म्यूजियम भी देखा जा सकता है, जहां लिंडर्ब स्प्रिट ऑफ सेंट लुइस की प्रतिकृति भी उपलब्ध है। यह 18 दूसरे शहरों और खूबसूरत जगहों जैसे गेसलैम्प क्वॉटर, लिटिल इटली, कोरोनाडो, लॉ जोला, एस्कोनडिडो, चुला विस्टा आदि से जुड़ा हुआ है।

सेन डिएगो कैसे जाएँ

सेन डिएगो जाने के लिए भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली मुंबई के इंटरनेशनल फ्लाइट मिल जाती हैं लेकिन  वहां जाने के लिए आपको एक अमीरेका का वीजा कि जरूरत पड़ेगी और आपके पास पासपोर्ट भी होना चाहिए । सेन डिएगो शहर के बारे में आप और अधिक ऑनलाइन जानकारी विस्तृत रूप से वहां की सरकारी वेबसाइट  http://www.sandiego.gov पर जाकर ले सकते हैं ।।

ये भी पढ़ें –

वित्तीय सेहत सुधारने के 10 आसान उपाय – How to improve financial health in Hindi

ईएम आई क्या होती है ? – What is EMI ?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *