https://zindagiblog.com/zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
cheen ki yatra kaise karen ?

cheen ki yatra kaise karen ? – how to visit china ? चीन की यात्रा

cheen ki yatra kaise karen ? – how to visit china ?

                                                                                                                                                                    चीन  एशिया ही नहीं पूरे विश्व की आर्थिक रूप  से उभरती हुई ताकत के रूप में उभरा है, अगर कोई भी सस्ता समान खरीदने की बात आती है तो मन में सबसे पहले चीन का ही ख्याल आता है । चीन एक खूबसूरत देश होने के साथ साथ वैश्विक रूप में उभरती हुई ताकत के रूप में सामने आया है। विश्व की अन्य सभ्यताओं की तरह चीनी सभ्यता भी बहुत पुरानी व खूबसूरत है, हालांकि चीन की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का कोई जाम नहीं है। फिर भी दुनिया के अन्य देशों से चीन बहुत अलग है। अगर बीजा मिल जाय तो हम लोगों को एक बार चीन अवश्य घूमने जाना चाहिए । आज हम बात करते  हैं क़ि cheen ki yatra kaise karen ? – how to visit china ? आईये पहले चीन देश को थोड़ा बहुत जानते हैं।

चीन का इतिहास  –

                                    चीन की सात हजार वर्ष पुरानी सभ्यता विश्व की चार सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। चीन की राजधानी बीजिंग दुनिया के आधुनिकतम शहरों में से एक है। भगवान बुद्ध के प्रति समूचे चीन में गहरी आस्था है और भगवान बुद्ध का जुड़ाव भारत से होने के कारण भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति भी यहां के लोगों में सम्मान का भाव दिखाई देता है।पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर अगर बात करें तो चीन में मानव बसाव लगभग साढ़े बाईस लाख  साल पुराना है । चीन की सभ्यता विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। यह उन गिनी चुनी सभ्यताओं में से एक है जिन्होनें प्राचीन काल में ही अपना स्वतंत्र लेखन पद्धति का विकास किया । चीन के आलावा विश्व की  अन्य सबसे प्राचीन सभ्यताओं के  हैं, प्राचीन भारत (सिंधु घाटी सभ्यता), मेसोपोटामिया, मिस्र और माया । चीन की लिपि चीनी अब भी चीन, जापान के साथ-साथ आंशिक रूप से कोरिया तथा वियतनाम में  भी प्रयुक्त होती है । चीन उन देशों में से एक देश है जहां बुध्द धर्म बहुत फला फूला है ।

आधुनिक चीन –

                                    बीसवीं शताब्दी में चीन, युद्ध कला में मध्य एशियाई देशों से  काफी आगे निकल गया था जिस कारण से  चीन ने मध्य एशिया पर अपना प्रभुत्व जमा लिया, लेकिन इसके साथ ही साथ चीन यूरोपीय देशों के समक्ष कमजोर पड़ने लगा। इस कारण चीन विश्व समुदाय के प्रति सतर्क हुआ और उसने यूरोपीय देशो के साथ व्यापार का रास्ता खोल दिया। उसके बाद  ब्रिटिश भारत तथा जापान के साथ हुए युद्धों तथा गृहयुद्धो ने क्विंग राजवंश को कमजोर कर डाला। इस कारण से  1912 में चीन में गणतंत्र की स्थापना हो गयी ।

                                     आधुनिक चीन बहुत ही मजबूत अर्थव्यवस्था और एक मजबूत सैनिक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है । विश्व के हर कोने में आपको चीन द्वारा निर्मित समान मिल जायेगा  जो अन्य देशों की तुलना में काफी सस्ता होता है। ये भी अनुमान है कि विश्व की अगली शक्ति चीन ही होगा । आज की विश्व पावर अमेरिका को अगर कोई देश टक्कर दे रहा है तो वो है चीन । कम्युनिस्ट विचार धारा से प्रेरित चीन ने अमेरिका की पूँजी वादी शक्ति के सामने घुटने न टेक कर हर स्तर पर अपने उत्पाद डेवलेप किये हैं । फिर वो चाहे सर्च इंजन हो या कोई अन्य उत्पाद ।  चीन की राजधानी  बीजिंग एक आधुनिक शहर है। यहां का प्रमुख आद्योगिक शहर शंघाई है ।

चीन की यात्रा –

                               इस खूबसूरत देश में घूमने जाने के लिए साल का कोई भी महीना चुना जा सकता है। अगर आप प्रकृति से जुड़ाव रखते हैं और आपके पास घूमने के लिए पर्याप्त समय है तो चीन में  देखने लायक बहुत कुछ है जिनमें से कुछ का हम यहां वर्णन कर रहे हैं।

  1. चीन  की दीवार
  2. कन्फ्यूशियस मन्दिर
  3. टेम्पल ऑफ हैवेन
  4. पैलेस म्यूजियम
  5. हैगिंग टेम्पल
  6. शंघाई शहर
  7. ऑरियंट पर्ल टीवी टॉवर
  8. यूयुआन गार्डन
  9. नानपु ग्रिज
  10. जेड बुद्ध मन्दिर

cheen ki yatra kaise karen ?

1-चीन  की दीवार –

                                चीन के ऐतिहासिक स्थलों में चीन की दीवार ( वान ली छांगछंग) सबसे प्रसिद्ध है, जो मानव निर्मित संरचना का जीता-जागता नमूना है। इसकी लम्बाई लगभग 6350 किमी है। चीन की यात्रा के दौरान यदि आपने इस दीवार की चढाई नहीं की तो आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी।

2-कन्फ्यूशियस मन्दिर-

                                         चीन  का कन्फ्यूशियस मन्दिर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। इस मन्दिर में चीन के महान दार्शनिक कन्फ्यूशियस के वंशज रहते थे।

3-टेम्पल ऑफ हैवेन –

                                       चीन की राजधानी बीजिंग जाकर आप यहां का पांच सौ वर्ष पुराना टेम्पल ऑफ हैवेन देखना न भूलें, जो चीन की  वास्तु शिल्प का एक अद्भुत नमूना है।

4- पैलेस म्यूजियम –

                                बीजिंग शहर के बीचों बीच स्थित पैलेस म्यूजियम आयताकार दीवारों से घिरा है और इसमें 9999 कमरे हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा शाही महल है।

5- हैगिंग टेम्पल –

                                बीजिंग में ही  स्थित हैगिंग टेम्पल भी पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है । 1500 साल पुराना यह टेम्पल अपनी अनूठी कारीगरी के लिए विश्व विख्यात है।

6- शंघाई शहर –

                       पूर्वी चीन में यांगजे नदी के किनारे बसा शंघाई चीन का सबसे पुराना नगर है। खरीदारी के शौकीन यहां अपनी हसरत पूरी कर सकते हैं। फैशनेबल वस्तुओं की खरीदारी के लिए नॉनजिग रोड और क्वाई रोड बेहतर जगह हैं।

7- ऑरियंट पर्ल टीवी टॉवर –

                                                        इसके बाद आप शंघाई में सिथित  ऑरियंट पर्ल टीवी टॉवर भी अवश्य जाएं। इसे ‘फोटोग्राफिक ज्वेल’ भी कहा जाता है। पुडोंग पार्क में बना यह टॉवर यांगपू पुल से घिरा है। 468 मीटर ऊंचा यह टावर विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा टावर है। रात्रि के प्रकाश में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

8- यूयुआन गार्डन –

                            यूयुआन गार्डन शंघाई के प्राचीनतम उद्यानों में से एक है और यह मिंग और किंग राजाओं के काल की वास्तु कला पर आधारित है।

9- नानपु ग्रिज –

                           शंघाई में नानपु ग्रिज भी दर्शनीय है। सिहान प्रांत स्थित लेसहान में 71 मीटर ऊंची और 28 मीटर चौड़ी बौद्ध की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र है।

10- जेड बुद्ध मन्दिर –

                                      जेड बुद्ध मन्दिर -भी चीन के प्रमुख बौद्ध मन्दिरों में से एक है। इसे देख कर भी आप आस्था में डुबकी लगा सकते हैं।

मुख्य भोजन व संगीत –

                                                चीन में वेज और नॉनवेज दोनों तरह के भोजन आसानी से मिल जाते हैं। यहां कई प्रकार के झींगे, मछली व अन्य जानवरों का मॉस  खाये जाते है।  यहां अधिकत्तर भोजन भाप का उपयोग करके बनाया जाता है। चीन में मुख्य नॉन-वेज पोर्क है, लेकिन अगर आप इसे खाना नहीं चाहते हैं, तो वहां  चिकन या ब्रोकोली का विकल्प आसानी से मिल जाता है । यहाँ पर मुझे मोमोज, नूडल्स और उबले हुए चावल बहुत पसंद किये जाते  हैं। खाने पीने  के शौकीनों के लिए चीन में कई अच्छे होटल व रेस्तरां हैं जहां पर  आप चाइनीज फूड का आनंद उठा सकते हैं। यहां का संगीत अन्य देशों इ मुकाबले सबसे जुदा है जो दिल को छू जाता है।

सावधानियां –

                                    चीन की यात्रा करते समय कई सावधानिया रखनी बहुत जरूरी हैं, जैसे कि वहां गूगल नहीं चलता , माइक्रोसॉफ्ट, आई फोन ऐप भी काम नहीं करती है। इसके अलावा चीन का वीजा बहुत ही मुश्किल से मिल पाता है। चीन में खरीददारी करते समय किसी दुकानदार से मोल भाव नहीं करें , क्यूंकि यहां इसे पसंद नहीं किया जाता है। इसके आलावा अगर आप चीन जा रहे हैं तो आपको खान पान के बारे में भी विशेष सावधानी रखनी होगी >

                                           इसके अलावा आप यहाँ पर पांडा जानवर को भी देख सकते हैं जो चीन के अलावा अन्य देशों में बहुत कम पाया जाता है । कुल मिलाकर आपको चीन की यात्रा निश्चित ही पसंद आने वाली है, जो आपके लिए बहुत ही यादगार साबित होगी इस तरह आप जान गए होंगे कि  cheen ki yatra kaise karen ? – how to visit china ?।। 😆

 

ये भी पढ़ें –

Ajab Gajab Facts in Hindi – कुछ अनोखी जानकारी –

डॉग डायरी – Dog diary in hindi

चाय पीने के फायदे और नुक्सान Advantages and disadvantages of drinking tea .

व्यापार  Business  (लघु कहानी Short story)

स्विट्जरलैंड कैसे जाएँ, How to get to Switzerland.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *