https://zindagiblog.com/zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
खराब आदतें कैसे बदलें

जवान कैसे रहें ? – जवान बने रहने के लिए क्या खाएं ?

ज कल हर कोई जवान बना रहना चाहता है या कम से कम जवान दिखना चाहता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जवान कैसे रहें ? या जवान बने रहने के लिए क्या खाएं ? इससे भी  बड़ी बात यह है कि ये सब कैसे सम्भव किया जाय। युवावस्था का संबंध इस बात से नहीं होता है  कि आप कितने साल के हैं। उसका संबंध  इस बात से होता है कि आप कैसा महसूस करते हैं। यकीनन तन-मन से स्वस्थ व युवा बने रहने के लिए सही और संतुलित भोजन करना  आवश्यक होता है। आगे हम इसी के बारे में जानते हैं

तन और मन से युवा

यह सच नहीं है कि बढ़ती उम्र के साथ आप बूढ़े होते जाते हैं। यह भी सच नहीं कि बुद्धिमानी उम्र के साथ ही आती है। आकर्षक और मोहक व्यक्तित्व वाले कई  लोगों को ही देख लीजिए।अभी उन की उम्र का दूसरा दशक ही चल रहा होता है लेकिन बुद्धिमानी के मामले में वे अपनी उम्र से बहुत आगे होते हैं। आप क्या खाते हैं और क्या सोचते हैं, इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। ऐसे लोगों को  एक बार देखने मात्र से ही पता लग जाता है कि न केवल उनके विचार सकारात्मक हैं बल्कि वे भोजन भी पौष्टिक करते हैं। ऐसे लोगों के  चेहरे पर सेहत और खूबसूरती की अलग ही चमक रहती है। ऐसे लोग न केवल एक सुंदर चेहरा होते  हैं बल्कि उनके पास उम्दा दिमाग भी होता है।                  (जवान कैसे रहें ?)

युवा बने रहने  के लिए अच्छा सोचें अच्छा खाएं

युवावस्था का संबंध इस बात से नहीं होता है कि आप कितने साल के हैं। इसका संबंध इस बात से है कि आप क्या सोचते हैं, कैसा महसूस करते हैं, आपके विचारों में कितना लचीला पन है और साथ ही इसका मतलब है, लीक से हटकर सोचना। और तब यकीनन सही खाना आपके शरीर को युवा बनाए रखने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाता है।  इस संबंध में प्रसिद्द मॉडल याना बताती ही नहीं बल्कि यह खान-पान संबंधी स्वयं उनके आजमाए हुए तरीकों पर भी बताती हैं । वे कहती हैं, ”जब मैं छोटी थी तो बहुत बीमार रहती थी और तब मैंने किसी भी तरह स्वस्थ होने और सेहत बनाए रखने के गुर खोज निकालने का निश्चय किया था।”

टिपिकल फूड डे

याना अपने दिन की शुरुआत शहद-नींबू वाले गर्म पानी के साथ करती हैं। फिर नाश्ते में ताज़ा फलों का शेक लेती हैं। दोपहर के खाने में वे आम तौर पर बहुत सारी हरी सब्जियां लेती हैं लेकिन कभी-कभी ब्राउन राइस भी खा लेती हैं। इस बीच वे दो बार सलाद लेती हैं और रात के खाने में खास तौर से मशरूम  खाना पसंद करती हैं। याना का इस बात में पूरा विश्वास है कि शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बने रहने से हम स्वस्थ रहते हैं। इसके लिए ताइची, योग, एक्यूपंचर आदि बहुत महत्वपूर्ण हैं। दरअसल उन्होंने एक जाने-माने चीनी डॉक्टर से एक्यूपंचर सीखा है और वे इससे अपने परिवार और दोस्तों की भी सहायता करती हैं।                  (जवान कैसे रहें ?)

ज्यादा समय तक जवान रहने के लिए इन्हें अपनाएँ

  • केवल प्राकृतिक भोजन खाएं जिसमें बहुत सारी सब्जियां, फल और साबुत अनाज शामिल हों।
  • शाकाहार लेने पर आप  हल्का और ऊर्जा वान महसूस करते हैं । वह पचता आसानी से है और उसमें टॉक्सिन भी नहीं होते।
  • हरी सब्जियों को कच्चा (सलाद के रूप में) या स्टीम, ग्रिल और बेक करके खाएं ।  सब्जियों को गहरा तलने से न केवल उनके सारे पोषक तत्त्व नष्ट हो जाते हैं, असली स्वाद भी बदल जाता है। स्टर फ्रॉइंग या हल्का तलना, भोजन पकाने का अच्छा  तरीका होता है।
  • दिन भर में पांच बार हल्का-फुलका खाना खाएं। तीन बार भारी भोजन करने से पाचन-तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और सभी पोषक तत्व शरीर में अच्छी तरह जज़्ब नहीं हो पाते। इसलिए आप एक साथ खाने के बजाय  वे दिन में कई बार भोजन करें ।
  • सुबह उठने पर  गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पियें । यह न केवल स्वादिष्ट लगता है बल्कि इससे पेट साफ और त्वचा सुंदर रहती है।
  • ताज़ा नारियल पानी  न केवल आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखता है बल्कि यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और सुरक्षित विकल्प भी होता है।  कोमल नारियल को प्रकृति पैक करती है और वह पोषक तत्वों से लबालब होता है।
  • ग्रीन टी पीएं । ग्रीन टी  यह न केवल एंटी ऑक्सिडेंट व सेहत के लिए अच्छी बल्कि स्वादिष्ट भी होती है साथ ही चिल्ड ग्रीन टी भी एक स्वादिष्ट विकल्प है।

ज्यादा समय तक जवान रहने के लिए इनसे दूर रहें

  • चॉकलेट और मिठाईयां  बहुत कम खाएं।
  • बहुत से लोग लैक्टोज़ नहीं पचा पाते और इस वजह से नही पी पाते। उन्हें पेट फूलने, गैस और अन्य पाचन संबंधी समस्याए रहती हैं।  ऐसे लोगों को योगर्ट लेने की सलाह देती है क्योंकि उसने उनके शरीर के अनुकूल बैक्टीरिया होते है।
  • खूबसूरती बनाए रखने के लिए चाय और कॉफी न पिए।
  • किसी भी तरह ब्रेड बिल्कुल  न खाएं ।  अत्यधिक छने हुए आटे से बनी कोई भी चीज़ सेहत के लिए  नुकसान दायक होती है।
  • छनी हुई चीनी नुक्सान दायक होती है और इसलिए केक, कुकीज, मिठाई इन सब पर की अपनी सूची में बिल्कुल पाबंदी रखें । ये पाचन तंत्र को अवरुद्ध क उस पर अति भार डालते हैं और वजन भी बढ़ाते हैं।
  •  फलों को खाने की बाकी चीजों के साथ कुछ भी खाने के बाद फल खाने पर किण्वन होता है और इससे फायदे से ज्यादा नुकसान होता है।
  • सभी डिबा या बोतल बंद चीजें खाने से बचे। इनमें इस्तेमाल डेव या प्रिजर्वेटिव शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

सेहत मंद रहने के लिए, चॉकलेट कोकोनट बॉल्स कैसे बनाएं

सामग्री-

  • 4 नारियल
  • 3 स्क्वॉयर बेकिंग चॉकलेट
  • 1/4 कप मक्खन
  • 1/2 कप स्वीटंड कंडेंस्ड मिल्क
  • 3/4 कप चीनी
  • 1/4 कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच कॉर्न सिरप
  • 1 छोटा चम्मच शुद्ध वनीला एक्सट्रैक्ट
  • 2 कप 7 (7-आउंस कैन) कटा हुआ नारियल
  • 1 कप कटे हुए नट्स और कंफैक्शनर्स शुगर।

बनाने की विधिः

उबलते पानी पर बेकिंग चॉकलेट को मक्खन के साथ गर्म करें ताकि वह भाप से पिघल जाए। फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर अच्छी तरह ब्लैंड करें। अब एक कड़ाही में चीनी, पानी और कॉर्न सिरप डालकर चीनी घुलने तक हिलाएं। मिश्रण की कठोर गोलियां बनने या कैंडी थर्मामीटर पर 250 डिग्री F तापमान होने तक उबालें। अब उसे गैस से उतार कर चॉकलेट के मिश्रण में मिलाकर हिलाएं। फिर वनीला, नारियल और नट्स में ब्लेंड कर लें। कुछ देर ठंडा करने के बाद मिश्रण की एक इंच की गोलियां बनाकर उन्हें कंफैक्शनर्स शुगर में लपेट लें। स्वादिष्ट चॉकलेट कोकोनट बॉल्स तैयार हैं ।।                                                        (जवान कैसे रहें ?)

ये भी पढ़ें –

चेरापूंजी (Cherrapunji) – मानसून मस्ती चेरापूंजी में

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली क्या है ? – National Pension System in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *