https://zindagiblog.com/ zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
ब्यूटी पार्लर जाने की सही उम्र

ब्यूटी पार्लर जाने की सही उम्र – महिलाएं किस उम्र में ब्यूटी पार्लर जाएँ

ब्यूटी पार्लर में उपलब्ध तमाम ब्यूटी ट्रीटमेंट का अपना स्वभाव व प्रभाव होता है, जिसमें उम्र एक बड़ा फैक्टर रहता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि इन्हें आजमाने की सही उम्र क्या है।इन दिनों ब्यूटी पार्लर जाने वालों में स्कूल व कॉलेज की लड़कियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सही जानकारी के अभाव में कई बार वे उम्र को नजरअंदाज करते हुए गलत ब्यूटी ट्रीटमेंट ले लेती हैं, जिसका त्वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं ब्यूटी पार्लर में उपलब्ध तमाम ट्रीटमेंट में से आपकी उम्र के लिए क्या उपयुक्त है आगे हम जानते हैं कि ब्यूटी पार्लर जाने की सही उम्र क्या है और हम महिलाएं किस उम्र में ब्यूटी पार्लर जाएँ

ब्यूटी पार्लर जाने की सही उम्र 14 वर्ष

14 साल की उम्र से लड़कियां ब्यूटी पार्लर जा सकती हैं। चूंकि आज कल लड़कियों में विद आउट स्लीव टॉप पहनने का चलन अधिक हो गया है, ऐसे में हाथों पर फुल वैक्स करवाना जरूरी हो जाता है। अतः 14 साल की उम्र से लड़कियां  पार्लर जाकर हाथ पैरों पर वैक्स करा सकती हैं । इस उम्र में अधिकतर लड़कियां पैरों की सफाई को अनदेखा कर जाती हैं। जिससे पैर फटने के कारण उनमें फंगस का  डर बना रहता है। यही वजह है कि इस उम्र में पैडीक्योर करवाना भी बहुत जरूरी है।

17 से 18 वर्ष की आयु में

17 से 18 साल की होने के बाद ही लड़कियों को आईब्रो बनवाना शुरू करना चाहिए। साथ ही इस उम्र से फेस ब्लीच शुरू करने की भी सलाह दी जाती है। यह उम्र ऐसी होती है जिसमें लड़कियों को मुहांसे और ब्लैकहैड्स की समस्या का अधिक सामना करना पड़ता है, इसलिए चेहरे की त्वचा को क्लीनअप करवाना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके अलावा चेहरे की त्वचा को बेदाग और साफ रखने के लिए वैज पील करना भी फायदेमंद रहता है। 17 साल के बाद आप मैनीक्योर करवाना भी शुरू कर सकती हैं।

21 वर्ष की आयु में

21 साल की होने पर आप बालों को कलर करवाना शुरू कर सकती हैं। हेयर स्ट्रेटनिंग करवाना चाहें तो इसकी इजाजत भी आपको 21 साल के बाद है। बॉडी मसाज और बॉडी थैरेपी भी करवा सकती हैं। त्वचा में कसाव के लिए फेशियल करवाने की भी सलाह है। इस उम्र में लगभग 40 दिनों के अंतराल में फेशियल करवाना ठीक रहता है।

वर्ग पहेली क्या है और वर्ग पहेली किसने बनाई थी? – What is Crosswords and who made Crosswords?

25 से 30 वर्ष की आयु में

25 से 30 साल की होने पर आपको सप्ताह में एक बार हैड मसाज करना शुरू कर देना चाहिए। फेशियल भी 20 दिन के अंतराल में करवाना चाहिए। पैडीक्योर हर 15 दिन के बाद करवाते रहें। हर दो महीने बाद हेयर ट्रिमिंग भी जरूर करवाएं। 25 साल के बाद आपको अपने बालों और त्वचा की अधिक केयर की जरूरत होती है। यदि आपने इस दौरान अपनी त्वचा और बालों का अच्छे से ख्याल रखा तो उसका सकारात्मक असर उम्र बढ़ जाने पर भी बना रहेगा।

किसी ब्यूटी पार्लर में जाते समय इस बात पर विशेष ध्यान दें कि वह साफ सुथरा हो। वहां काम करने वाले लोग भी सफाई पसंद हों। इसके साथ ही ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए जिन उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा है वे अच्छी जानी-मानी कंपनियों के ही हों। यदि कोई ब्यूटी प्रॉडक्ट आपकी त्वचा को सूट नहीं करता तो उसका इस्तेमाल न करें।

ये भी पढ़ें –

तकनीकी के शब्द – मोबाइल तकनीकी की जानकारी

अहिंसा का अर्थ क्या होता है ? – महात्मा गांधी की नजरों में आजादी के मायने

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *