https://zindagiblog.com/zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
How to reach Parish in Hindi

How to reach Parish in Hindi – पैरिश कैसे पहुंचे

How to reach Parish in Hindi – पैरिश कैसे पहुंचे

                                                                                                              जिंदगी में एक बार हर किसी का सपना  पेरिस जाने का होता है, अगर आपके पास पैसा और समय है, इसके साथ-साथ  आप घूमने के भी शौकीन हैं तो आपको , म से कम एक बार पैरिस जरूर जाना चाहिए ! आइये आज हम पैरिस के बारे में जानते हैं ! How to reach Parish in Hindi

 

पैरिश – Parish

ला और फैशन की दुनिया से रूबरू होने के साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारों का
लुत्फ उठाना चाहते हैं तो पेरिस आपको ऐसी ही दुनिया में ले जाएगा । पैरिस फ्रांस का सबसे बड़ा शहर है, 
रंग-बिरंगी रोशनियों से गुलजार इस खूबसूरत शहर को सिटी ऑफ लाइट्स के नाम से भी जाना जाता
है। यहां की गलियों और चौराहों पर चारों ओर खूबसूरती बिखरी हुई है। देर रात तक यहां की सड़कों पर
लोग चहल-कदमी करते हुए देखे जा सकते हैं। यह शहर म्यूजियमों की भी राजधानी है। यहां देखने लायक बहुत कुछ
है। यहां का एफिल टावर दुनिया के सात अजूबों में से एक है। यह इस शहर का मुख्य आकर्षण का केन्द्र है जहां हर वर्ष
लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। 321 मीटर ऊंचे एफिल टॉवर तक पहुंचने के लिए लिफ्ट का इंतजाम है। टॉवर के
ऊपरी हिस्से में तीन मंजिलें बनी हुई हैं। पहली मंजिल में शानदार होटल, दूसरी में कैफे और तीसरी मंजिल से पेरिस
की सुंदरता को निहारने का अपना ही मजा है। रात नौ बजे छह मिनट के लिए पूरा टॉवर जलती-बुझती नियोन लाइटिंग
से जगमगा उठता है। यहां आकर आपने यदि इस टॉवर के दीदार नहीं किए तो समझो कुछ नहीं देखा। यदि आप फ्रांस
की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो म्यूजियम म्यूजी ड्यू लूरे जाना न भूलें। पहले यह एक फ्रेंच महल था जिसे
म्यूजियम का रूप दे दिया गया था। यहां मोनालिसा की पेंटिंग,वीनस के स्टेच्यू, विक्ट्री ऑफ सेमोथरेस, मिस्र के पिरामिड की
दुर्लभ वस्तुओं से लेकर विश्व की प्रसिद्ध कलाकृतियों को देखाजा सकता है। यहां बहने वाली सीन नदी पेरिस वासियों के
दिलों की धड़कन है, यह यहां की जीवन रेखा कहलाती है। यहां पुरातन काल के चिह्नों के रूप में 36 पुल बने हुए हैं।
सीन नदी में प्रकृति के मनोरम दृश्यों के साथ वोटिंग का आनंद उठाना न भूलें। यहां जाकर आप पिस्त्रों (रेस्त्रां) में
कॉफी और लोफ (ब्रेड) का मजा अवश्य उठाएं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए यहां बहुत से रेस्त्रां और होटल हैं। यदि
आप चॉकलेट्स के दीवाने हैं तो यूरोपियन चॉकलेट्स का स्वाद चखना न भूलें। ये खाने में बेहद मुलायम और स्वादिष्ट
होते हैं। अगर आपके साथ बच्चे भी हैं तो उन्हें डिज्नीलैंड जरूर लेकर जाएं। यहां परियों के खूबसूरत महल से लेकर
जीवन्त कार्टून कैरेक्टर और फन पैक्ड राइड देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यहां मशहूर ग्लास पिरामिड, विशालतम
गार्नियर ऑपेरा हाउस, पेरिस का सबसे बड़ा चौराहा प्लेसडीला कानकोर्ड और चैम्पस इलीज भी जरूर जाएं।
खरीददारी के लिए फैशन स्ट्रीट बेहतर विकल्प है। अगर आप दोस्तों के लिए उपहार लेकर जाना चाहते हैं तो यहां के
पपयूम्स उन्हें जरूर पसंद आएंगे !

 

पैरिस कैसे जाएँ :-

                                         भारत से पैरिस जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है, टूरिष्ट वीजा आसानी से मिल जाता है ! भारत के यात्री दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से फ्रांस के पेरिस चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे (सीडीजी) के लिए सीधी उड़ानों में सवार हो सकते हैं। एयर इंडिया दिल्ली से पेरिस के लिए सीधी उड़ान प्रदान करती है जबकि जेट एयरवेज और एयर फ्रांस मुंबई और पेरिस के बीच नॉनस्टॉप उड़ानें प्रदान करती है। नॉनस्टॉप उड़ानों के लिए भारत से पेरिस के लिए औसत उड़ान अवधि लगभग 9 घंटे 30 मिनट है। पेरिस और भारत के बीच की दूरी लगभग 6500 किमी है। पेरिस कैसे जाएं यह एक ऐसा सवाल है जो कई पर्यटकों को परेशान करता है। लेकिन चिंता न करें, नीचे पेरिस आने-जाने की विस्तृत गाइड दे रहा हूँ ! भारत से हवाई मार्ग से जाना सबसे अच्छा रहेगा भारत के प्रमुख हवाई अड्डों से हवाई जहाज मिल जाते हैं जिनमे  निम्न सूची के अनुसार समय लगता है :- How to reach Parish in Hindi

  • नई दिल्ली से पेरिस लगभग लगभग 7.0 घंटे
  • मुंबई से पेरिस  लगभग  7.30 घंटे 
  • बैंगलोर से पेरिस  8.0 घंटे 

 

पैरिस घूमने का सबसे अच्छा मौसम :-

                                                                                                वैसे तो पूरे साल में कभी भी पैरिस घूमने जा सकते हैं ! फिर भी आपने यात्रा का अच्छा आनंद लेना है तो आप नीचे दिए चार्ट के अनुसार अपनी यात्रा को प्लान कर सकते हैं :- 

पीक सीजन (मार्च से अगस्त) :-

                                                              पेरिस घूमने के लिए वसंत और गर्मी का समय सबसे अच्छा रहता  है। मौसम दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एकदम सही है और ऐसे कई त्यौहार हैं जो शहर में उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाते हैं। यदि आप पेरिसियों की तरह पेरिस का आनंद लेना चाहते हैं, तो ये छह महीने यात्रा के लिए आदर्श हैं । अगर आपके पास समय कम है तो इनमे से अपनी सुविधा अनुसार कोई महीना चुन सकते हैं !

शोल्डर सीजन (सितंबर से नवंबर) :-

                                                                     सितंबर से नवंबर के मौसम में  हवा में हल्की फुहार है और बारिश के साथ बादल भारी हैं, लेकिन शहर फिर भी सभी का स्वागत करता है। यह तब होता है जब भीड़ कम होने लगती है, और आप पेरिस की यात्रा के लिए इसे एक अच्छा समय मान सकते हैं। How to reach Parish in Hindi 

कम सीजन (दिसंबर से फरवरी) :-

                                                               पेरिस में दिसंबर से फरवरी तक सर्दियाँ ठंडी और गीली होती हैं। जिस कारण इस मौसम में पर्यटकों की संख्या बाकी सीजन से काम रहती है,  लेकिन जब बर्फबारी होती है तो शहर में एक अलौकिक सुंदरता होती है। शहर कभी भी ठंढ से बाधित नहीं होता है और आमतौर पर एक या दो दिनों में बर्फ साफ हो जाती है। पेरिस में क्रिसमिस  मनाने का जादू हर यात्री का सपना होता है और आप यहां सर्दियों की छुट्टी की योजना बनाकर इसे आसानी से पूरा कर सकते हैं।

 

नोट :- पैरिस के बारे में आप  अधिक जानकारी  इस वैबसाइट  https://www.paristexas.gov पर क्लिक करके ले सकते हैं  !!

 

 

ये भी पढ़ें :-

ब्लैक फंगस क्या होता है ? What is black fungus ?

कौडियाला घाट गुरुद्वारा साहिब, Kaudiyala Ghat Gurdwara Sahib, ਗੁਰੁਦ੍ਵਾਰਾ ਕੌੜੀਯਾਲਾ ਘਾਟ ਸਾਹਿਬ

स्विट्जरलैंड कैसे जाएँ, How to get to Switzerland.

शेयर क्या है और कैसे शेयर मार्किट में निवेश करें ? – What is a stock and how to invest in a share market?

लघु कथाएं Short stories

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *