https://zindagiblog.com/ zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
खुशियों का राज

खुशियों का राज – Motivation Story

खुशियों का राज – Motivation Story

                                                                               आज एक मोटिवेशन स्टोरी खुशियों का राज  पढ़ते हैं ।

खुशियों का राज

 

                                                     एव्यापरी ने पने बेटे को खुशियों का राज़ जानने के लिए दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति के पास भेजा। नवयुवक रेगिस्तान में 40 दिन की यात्रा के बाद एक खूबसूरत महल में पहुंचा, जो पहाड़ी के शीर्ष पर था । यहाँ वह बुद्धिमान व्यक्ति रहता था। वहां पहुंचकर नौजवान को कोई संत नुमा व्यक्ति नज़र नहीं आया, फिर भी महल के मुख्य कमरे में प्रवेश करते हुए उसने देखा, वहाँ बहुत सारे काम एक साथ हो रहे थे । व्यापारी आ-जा रहे थे। लोग कोनों में खड़े होकर बातें कर रहे थे। एक छोटे ऑर्केस्ट्रॉ पर मध्यम मधुर संगीत बज रहा था और एक मेज पर एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यजनों की भरमार थी। वहाँ एक व्यक्ति एक-एक करके लोगों की बात सुन रहा था और उन्हें कुछ सलाह दे रहा था। नवयुवक को पता लगा कि यही वह बुद्धिमान व्यक्ति है। उसे अपनी बारी आने के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा।

                                             जब उसकी बारी आई और उसने बुद्धिमान व्यक्ति को वहाँ आने का अपना उद्देश्य बताया तो बुद्धिमान व्यक्ति ने बड़े ध्यान से नौजवान की बात सुनी, लेकिन उसने नवयुवक से कहा कि उसके पास अभी खुशियों का रहस्य बताने का वक्त नहीं है। उसने नवयुवक से कहा, ”इस दौरान तुम महल में घूमो और दो घंटे में लौट आना। इसके साथ ही मैं तुम्हें एक काम बता रहा हूं, जो तुम्हें करना है” । ऐसा कहते हुए उसने नवयुवक के हाथ में एक चम्मच थमा दी, जिसमें दो बूंद तेल की थी। फिर उसने नवयुवक से कहा,” महल में घूमते वक्त अपने हाथ में इस चम्मच को पकड़े रखना और ध्यान रहे कि तेल की बूदें नीचे नहीं गिरनी चाहिए”। नवयुवक ने चम्मच को हाथ में लेकर महल की सीढ़िया, चढ़ना  और उतरना शुरू किया। उसकी आंखें चम्मच पर जमी हुई थीं। दो घंटे बाद वह उस कमरे में लौटा, जहां बुद्धिमान व्यक्ति बैठा था। उसने नवयुवक से पूछा, ”महल में घूमते वक्त क्या तुमने मेरे भोजन कक्ष में लगे पारसी चित्र देखे ? क्या तुमने बगीचा देखा, जिसे तैयार करने में बागवान  को दस साल लगे हैं”।

                                              लडका शर्मिन्दा हो गया और उसने स्वीकार किया कि उसने किसी भी चीज की ओर ध्यान नहीं दिया था। उसका पूरा ध्यान इस बात पर था कि उसे बुद्धिमान व्यक्ति द्वारा दी गई तेल की बूंदों को सुरक्षित लाना था। बुद्धिमान व्यक्ति ने उससे कहा, ”तुम वापस जाओ और मेरी इस दुनिया की अद्भुत वस्तुओं को देखो। अगर तुम किसी व्यक्ति के घर को नहीं जानते तो तुम उस पर भरोसा भी नहीं कर सकते” ।

                                              नवयुवक ने चम्मच उठाया और फिर से महल को देखने पहुँचा । इस बार उसने छत और दीवारों पर कला के नमूनों को अच्छी तरह देखा। साथ ही उसने बगीचा, पहाडी, फूलों की खूबसूरती आदि सबकुछ देखा । बुद्धिमान व्यक्ति के पास पहुंच  कर उसने महल का पूरा वर्णन उसे सुनाया। अब बुद्धिमान व्यक्ति ने उससे पूछा, ”तेल की वे बूँद  कहाँ  है, जो मैंने तुम्हें सौंपी थी” । जब नवयुवक ने हाथ  में पकड़ी हुई चम्मच की ओर देखा तो वहां तेल नहीं था।

                                             बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा, ”मैं तुम्हें एक सलाह दे सकता हूं। खुशियों का राज है कि दुनिया की सभी अदभुत चीजों का आनंद उठाना और साथ ही चम्मच में तेल की बूंदों को भी सुरक्षित रखना”‘।

ये भी पढ़े –

Hydroponics – बिन मिट्टी के उगाएं पौधों की बगिया –

cheen ki yatra kaise karen ? – how to visit china ? चीन की यात्रा

मानसिक तनाव कैसे दूर करें ? – How to remove mental stress? In हिंदी।

मधुमेह ( शूगर ) के कारण और निदान – Diabetes (Sugar) Causes and Retention

5 ऐसे शब्द जिनका मतलब हम नहीं जानते – 5 words we don’t know the meaning of

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *