https://zindagiblog.com/zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
स्विट्जरलैंड कैसे जाएँ

स्विट्जरलैंड कैसे जाएँ – How to get to Switzerland.

स्विट्जरलैंड कैसे जाएँ – How to get to स्विट्ज़रलैंड :-

 

                                                                                                                                                                                                     

                                       सफेद बर्फ से ढकी चोटियों और फूलों की घाटियों से गुलजार स्विट्जरलैंड को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। हर किसी का सपना जीवन में एक बार स्विट्जरलैंड लैंड जाने का जरूर होता है ! हम में से सब ने यश चोपड़ा की फिल्मों में स्विट्जरलैंड की वादियों को तो देखा ही होगा अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए इससे बेहतर जगह आपको कहीं नहीं मिलेगी। अगर आपके पास वक्त और पैसा है तो आपको  जीवन में  एक बार स्विट्जरलैंड जरूर होकर आना चाहिए ! आइये जानने का प्रयास करते हैं कि स्विट्जरलैंड कैसे जाया जा सकता है ! स्विट्जरलैंड कैसे जाएँ – How to get to Switzerland. 

 स्विट्जरलैंड :- 

                            स्विट्जरलैंड को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरत वादियों में आप अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा ले सकते हैं। यहां एक तरफ बर्फ के खूबसूरत ग्लेशियर हैं, जो साल में आठ महीने बर्फ की सफेद चादर से ढंके रहते हैं तो दूसरी ओर फूलों और पेड़ों से गुलजार वादियां हैं, जो बरबस ही आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। यह कई लोगों की सबसे पसंदीदा जगह है। इस जगह पर कई मशहूर फिल्मों के दृश्यों को शूट किया गया है। अगर आपके लिए मुमकिन हो तो यहां का सूर्योदय जरूर देखें इसे देखने का अपना ही मजा है।

                                   इसके बाद आप जंगफ्रोज की ओर रुख करें। यह जगह समुद्रतल से 3454 मीटर ऊंचाई पर बना है। यह यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला है और यूरोप का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन भी यहां पर है। गर्मी के मौसम में आइस पैलेस भी जंगफ्रोज का खास आकर्षण का केन्द्र होता है। शिल्थॉर्न ग्लेशियर का रास्ता भी इंटरलेकन ओस्ट से होकर गुजरता है। इसकी गिनती बर्फ के सबसे खूबसूरत पहाड़ों में की जाती है। यहां
पाइन ग्लोरिया नामक राइड से आप पूरे ग्लेशियर का पैरोनामिक व्यू ले सकते हैं।
                                             यहां भव्य रेस्टोरेंट हैं । केबल कार के जरिए पूरे टिटलिस ग्लेशियर की खूबसूरती को निहार सकते हैं । यहां पहुंचकर आप ग्लेशियर पार्क देखना न भूलें। इस पार्क में बर्फ से जुड़ी कई फन पैक्ड राइड्स हैं जिनका रोमांच अलगअलग मजा देता है। ग्लेशियर ग्रोटो में बर्फ की बनी सुंदर गुफाएं हैं। इन गुफाओं की बर्फ की दीवारों पर 8,450 लैम्प्स अपनी रोशनी बिखेरते हैं। यहां के हॉल ऑफ फेम में आप स्विट्जरलैंड आए प्रमुख हस्तियों के फोटो देख सकते हैं। यदि आप रोमांचक खेलों का शौक रखते हैं तो मैटरहार्न जाना न भूलें। ग्रोसग्रेट को अल्पाइन का स्वर्ग भी कहते हैं। सर्दियों में बर्फ से ढंके रहने वाला यह ग्लेशियर गर्मियों में फूलों की घाटी में बदल जाता है। संगीत प्रेमियों के लिए रिगी फोलकरोले का सफर बेहद यादगार रहेगा। हर जुलाई को यहां स्विस सरकार म्यूजिक प्ले का आयोजन करवाती है। रिजी कुलम ग्लेशियर नीली स्याही जैसी झीलों के लिए विख्यात है। यहां तक पहुंचने के लिए आप स्टीम ट्रेन में सफर करना न भूलें।

 

कैसे जाए स्विट्जरलैंड :-  

                                                    स्विट्ज़रलैंड बहुत ही खूबसूरत देश है और हर कोई इस शानदार देश की यात्रा करना चाहता है। अगर आपने भी स्विट्ज़रलैंड जाने का प्लान बनाया है तो हम आपको बता दे कि स्विट्ज़रलैंड जाने के लिए सबसे अच्छा साधन हवाई मार्ग हैं। क्योंकि स्विट्ज़रलैंड हवाई मार्ग के माध्यम से सभी देशो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। भारत से नियमित रूप से स्विट्ज़रलैंड के लिए फ्लाइट्स आसानी से उपलब्ध हो जाएँगी। भारत के विभिन्न शहर जैसे कि मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, कोलकत्ता और कोच्चि सभी शहरों से स्विट्ज़रलैंड जाने के लिए आपको फ्लाइट उपलब्ध हो जाती हैं । जहां से आप डायरेक्ट ज्यूरिख, जिनेवा और बेसल पहुँच सकते है।

                                     अगर आपने स्विट्ज़रलैंड की यात्रा का प्लान बनाया है तो यह अच्छी तरह से जान लें कि किसी एक देश से अन्य देश में जाने के लिए वीजा की आवश्यकता होती है। बिना पासपोर्ट और वीजा के किसी भी देश में प्रवेश करने की अनुमति नही दी जाती है। वैसे ही स्विट्ज़रलैंड जाने के लिए भारतीय समेत अन्य सभी देश के नागरिको वीजा की जरूरत होती है। स्विट्ज़रलैंड घूमने के लिए पर्यटकों को कम से कम 7 दिन और ज्यादा से ज्यादा 90 दिन के लिए वीसा प्राप्त होता है।

स्विट्जरलैंड जाने का सब अच्छा मौसम :-

                                                                                       अगर आपने स्विट्ज़रलैंड घूमने जाना चाहते हैं तो  आपको पता होना चाहिए कि  स्विट्ज़रलैंड जाने के लिए आप साल के किसी भी महीने का चुनाव कर सकते है। क्योंकि यहाँ का मौसम बहुत ही ठंडा होता है। हर मौसम का अलग ही मजा है और  स्विट्ज़रलैंड घूमने के लिए हर मौसम की अपनी खासियत होती है। आप अलग-अलग मौसम में अलग-अलग गतिविधियों में भाग ले सकते है। स्विट्ज़रलैंड में गर्मियों के दिनों में भी तापमान कम ही रहता है। इसलिए स्विट्ज़रलैंड जाने के लिए गर्मियों के मौसम में अप्रैल से अगस्त का मौसम सबसे अच्छा रहता है  !!

 

ये भी पढ़ें :-

ईएम आई क्या होती है ? What is EMI  ?

व्यापार  Business  (लघु कहानी Short story)

घरों के प्रकार  Types of houses :-

5 ऐसे शब्द जिनका मतलब हम नहीं जानते 5 words we don’t know the meaning of

कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप या विज्ञान का दुरुपयोग या सामाजिक मजबूरी ??

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *