https://zindagiblog.com/zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
जैसलमेर का मरू महोत्सव

जैसलमेर का मरू महोत्सव – Jaisalmer Maru Festival

जैसलमेर का मरू महोत्सव – Jaisalmer Maru Festival :-

जैसलमेर :-

                         जैसलमेर को ‘गोल्डन सिटी’ भी कहा जाता है , यह शहर राजस्थान के शाही महलों और लड़ने वाले ऊंटों के साथ एक रेतीले रेगिस्तान के आकर्षण का प्रतीक है। यह विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महान थार रेगिस्तान के बीच में स्थित है। जैसलमेर राजस्थान का एक जिला है ये  पाकिस्तान, बीकानेर, बाड़मेर और जोधपुर की सीमाओं से लगा हुआ है। यह सुनहरा शहर राज्य की राजधानी जयपुर से सिर्फ 575 किमी दूर है। पर्यटन जिले की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण प्रमुख भूमिका निभाता है। शहर का नाम  राव जैसल, जिन्होंने 12 वीं सदी के दौरान जैसलमेर पर शासन किया, के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया है । त्रिकुटा पहाड़ी पर बना जैसलमेर का सोनार किला अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक धरोहर है। किले के बाहर शहर का प्रसिद्ध बाजार माणक चौक है। किले के अंदर जैन मंदिर है। हवेलियां इस शहर की खासियत हैं। पटवों की हवेली, सलीम सिंह की हवेली अपनी विशिष्ट कारीगरी के लिए मशहूर हैं। गढ़सीसर सागर आउटिंग के लिए बेहतरीन जगह है। सर्दी के मौसम में यहां कई प्रवासी पक्षी आते हैं। डेजर्ट कल्चर सेंटर एंड म्यूजियम भी दर्शनीय स्थल हैं। बाबा बाग यहां का प्रसिद्ध मरूद्यान है। खुरी के रेत के मकान और घास की झोपड़ियां भी बेहद खूबसूरत हैं ! जैसलमेर का मरू महोत्सव – Jaisalmer Maru Festival :

 



मरु महोत्सव :-

                  रेतीले धोरों की धरती और हवेलियों के शहर जैसलमेर हर वर्ष फरवरी में तीन दिवसीय मरु महोत्सव मनाता है,  सालाना डेज़र्ट फेस्टिवल के कारण पर्यटन प्रेमियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। क्या खासः थार मरुस्थल के केंद्र में बसा जैसलमेर मरूधरा के अद्भुत सौंदर्य को समेटे है। रंगीले राजस्थान की परंपराओं और राजपूताना शौर्यगाथाओं का केंद्र जैसलमेर हर साल फरवरी महीने में होने वाले डेज़र्ट फेस्टिवल के कारण मशहूर है। ऊंट नृत्य, ऊंट दौड़, लोक नृत्य और संगीत इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण हैं। 

आसपास अन्य घूमने की जगह :- 

                                                                             जैसमलेर शहर में  नाथमल जी की हवेली, सलीम सिंह की हवेली, पतवों की हवेली, श्रीनाथ हवेली, मानक चौक और अन्य हवेलियाँ अपनी अनूठी स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध हैं जिन्हे देखकर आप आनंद उठा सकते हैं । जैसलमेर पर आये यात्रियों को मूल सागर, गोपा चौक, जैसलमेर लोककथा संग्रहालय, ताज़िया टॉवर, गदसीसर झील, बड़ा बाग, खुरी रेत टिब्बा, सैम रेत टिब्बा, और कुलधारा अवश्य देखना चाहिये। अमर सिंह पैलेस भी देखने लायक है इसके अलावा आप जैसलमेर के आस पास आप कई अन्य जगहों पर घूम कर आनंद ले सकते हैं जिनका वर्णन नीचे किया गया है :-

  • 16 किमी दूर लोढुरवा का जैन मंदिर !
  • 17 किमी की दूरी पर  वुड फॉसिल पार्क !
  • 18 किमी दूर मूलसागर उपवन !
  • 42 किमी पर रेत के टीले और ऊंट की सवारी के साथ सूर्यास्त दर्शन !
  • 45 किमी  की दूरी पर डेजर्ट नेशनल पार्क ।

 

जैसलमेर कैसे पहुँचें  :-

                                         जैसलमेर रेल, सड़क और वायुमार्ग द्वारा देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। सबसे करीबी शहर जोधपुर है। दिल्ली और जयपुर से प्रतिदिन आवागमन सुविधाएं उपलब्ध हैं। जैसलमेर के लिए वायु, रेल और सड़क द्वारा आसानी से जाया जा सकता है। जोधपुर हवाई अड्डा शहर के लिए निकटतम घरेलू एयर बेस है। यह हवाई अड्डा नियमित उड़ानों के द्वारा नई दिल्ली हवाई अड्डे से अच्छी तरह से जुड़ा है। यह कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख भारतीय गंतव्यों के लिए दैनिक उड़ानों के द्वारा जुड़ा हुआ है। प्री पेड टैक्सियाँ जोधपुर हवाई अड्डे से जैसलमेर के लिए उपलब्ध हैं। यात्री गाड़ियों द्वारा भी गंतव्य तक पहुँच सकते हैं। जैसलमेर रेलवे स्टेशन कई गाड़ियों द्वारा जोधपुर और अन्य प्रमुख भारतीय शहरों से जुड़ा है। जैसलमेर के लिए डीलक्स और सेमी डीलक्स बसें भी जयपुर, अजमेर, बीकानेर, और दिल्ली व अन्य भारतीय शहरों से उपलब्ध हैं।

कब जाएँ :-

                     यूं तो आप कभी भी जैसलमेर घूमने जा सकते हैं, जैसलमेर के सुनहरे शहर में साल भर शुष्क और गर्म जलवायु मिलती है । ग्रीष्मकाल, मानसून और सर्दियाँ यहाँ के प्रमुख मौसम होते  हैं। जैसलमेर जाने का आदर्श समय अक्टूबर से  मार्च के महीनों के बीच की अवधि है। तब यहाँ न जयादा ठण्ड और न  ज्यादा गर्मी पड़ती है !

टूर पैकेज:-

                        आप  राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित डेजर्ट टूर पैकेज अवधि 8 रातें-9 दिन, सर्किट: जयपुर-अजमेर-जैसलमेर-जोधपुर-उदयपुर-जयपुर, प्रति व्यक्ति 10000 से 15000 रुपए में ले सकते हैं इसके अलावा भी कई आकर्षक पैकेज राजस्थान सरकार या कई अन्य प्राइवेट एजेंसियां देती हैं  जिन्हे आप आसानी से सर्च कर सकते हैं !

संपर्क :-

 जयपुर में :-  राजस्थान पर्यटन विकास निगम, पर्यटन भवन, गवर्नमेंट हॉस्टल कैंपस, एमआई रोड, जयपुर 302001, फोन  0141-25110595 पर सम्पर्क कर                                   जानकारी ले सकते हैं !
जैसलमेर में :-  राजस्थान पर्यटन विभाग, टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर, स्टेशन रोड, जैसलमेर, फोन 0299252406 पर जानकारी कर सकते हैं ।

दिल्ली में :–  राजस्थान पर्यटन विभाग, टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर, बीकानेर हाउस, पांड्रा रोड, दिल्ली फोन  011-2338283

वेब संपर्क :- 

                     आप राजस्थान सरकार की इन वेबसाइट  www.rajasthantourism.gov.in  एवं adv@rajasthantourism.gov.in पर  या   www.tourism.rajasthan.gov.in  पर किल्क करके जैसमलेर के बारे में अधिक जानकारी ले सकते हैं !!

ये भी पढ़ें :-

कौडियाला घाट गुरुद्वारा साहिब, Kaudiyala Ghat Gurdwara Sahib, ਗੁਰੁਦ੍ਵਾਰਾ ਕੌੜੀਯਾਲਾ ਘਾਟ ਸਾਹਿਬ

स्विट्जरलैंड कैसे जाएँ, How to get to Switzerland.

How to reach Parish – पैरिश कैसे पहुंचे

ग्लेन कजिंघम, कभी कभी झूठ , बीज – Glenn cunningham , Sometimes lies, seeds

झपकी किसे कहते हैं ? – What is a nap?

जैसलमेर का मरू महोत्सव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *