https://zindagiblog.com/zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
Chhattisgarh

Chhattisgarh – छत्तीसगढ़ के बारे में

त्तीसगढ़ के पुरातात्विक महत्व के स्थल, गुफाएं, जल प्रपात और यहां की लोक संस्कृति में एक अजीब सी खुशबू बसी है। मार्च के महीने में होली के दौरान छत्तीसगढ़ देखना एक बेहतरीन अनुभव होगा। यहां मनाए जाने वाले रंगीन त्योहार आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। इस लेख में हम जानते हैं कि Chhattisgarh – छत्तीसगढ़ के बारे में ।

छतीसगढ़ के प्रमुख स्थल

रायपुर की राजधानी छत्तीसगढ़ भारत के सबसे आकर्षक में में और वर्षभर में मनाए जाने वाले रंगीन त्योहारों के लिए यह पूरी दुनिया में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ स्वयं में पुरातत्व इतिहास, सौंदर्य, शिल्प सब कुछ समेटे है। घूमने की शुरुआत आप यहां की गुफाओं से कर सकते हैं। 45 फीट लंबी और 215 फीट गहरी कुटुमसर गुफा में प्रकृति की दुर्लभ और अद्भुत शिल्पकला के दर्शन होते हैं। कैलाश गुफा में शिव-पार्वती मंदिर व अन्य देवी देवताओं के मंदिर हैं।

इसके अलावा महेशपुर, पिपरैल आदि जगहों में गुफाएं व ऐतिहासिक महत्व के स्थल हैं। छत्तीसगढ़ का सिरपुर जिला बुद्ध विहारों के कारण लोकप्रिय है। दंतेवाड़ा के जिला मुख्यालय में शंखिनी नदी के तट पर आदिवासियों की आराध्य देवी मां का मंदिर मशहूर है। यहां ऐतिहासिक स्थलों के साथ सुंदर झरने और जल प्रपात भी हैं। अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर तातापानी में कई गर्म जल के कुंड हैं। समुद्र तल से 4,000 फीट ऊंचाई पर बने मैनपाट जरूर जाएं। इसे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का शिमला भी कहा जाता है। यहां एक ओर विशाल शिलाखंडों का सौंदर्य है तो दूसरी तरफ तेज चट्टानी ढाल से गिरती दूध सी अद्भुत जलधारा है। इसके अलावा चत्रधारा, कांकेर में दूध नदी का उद्गम स्थल मलाणकुंडम भी प्रसिद्ध हैं। यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में राजेश्वर मंदिर, दानेश्वर मंदिर, कुलेश्वर मंदिर आदि हैं। कांकेर स्थित नेशनल पार्क प्रकृति प्रेमियों की मुख्य सैरगाह है।

छतीसगढ़ का हैंडक्राफ्ट

छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र हैंडीक्राफ्ट के लिए मशहूर है। यहां की जनजातियों द्वारा निर्मित वुड क्राफ्ट, बंबू क्राफ्ट, टेराकोटा, लोहे से बनी कलाकृतियां विश्व प्रसिद्ध हैं।

छतीसगढ़ के प्रमुख त्योहार

भागोरिया, चक्रधर, कजरी, दशहरा महोत्सव, नारायणपुर मेला, दशहरा फेस्टिवल यह के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यहां की होली खासी मशहूर है। होली के दौरान मनाया जाने वाला भागोरिया महोत्सव भील जनजातियों के बीच एक लोकप्रिय त्योहार है। इस अवसर पर नृत्य के देवता की पूजा की जाती है और युवा लड़के व लड़कियां एक साथ नृत्य करते हुए अपनी चाहत का इजहार करते हैं। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बिताई छुटिटयां आपके लिए यादगार साबित होंगी।

ये भी पढ़ें –

बरसातों में बगिया की देखभाल कैसे करें ? – सावन के महीने में फूलों वाले पौधों की देखभाल

​टाइम कैप्सूल क्या है? – Time Capsule in Hindi.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *