https://zindagiblog.com/zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
Kakuro Puzzles

Kakuro Puzzles – काकुरो पहेलियाँ क्या हैं, जानें इतिहास ?

काकुरो पहेली (Kakuro Puzzles) बेहद लोकप्रिय खेल क्रॉसवर्ड और सुडोकू पहेली का एक मिला जुला रूप होता है। क्रॉसवर्ड और सुडोकू दोनों पजल गेम की तरह ही  काकुरो पजल सीखना आसान है, लेकिन इसे हल करना उतना ही सरल से लेकर बहुत  कठिन भी  हो सकता है। अन सुलझी काकुरो पहेली क्रॉसवर्ड ग्रिड की तरह दिखती है, लेकिन इसके  नियम सुडोकू गेम के समान होते हैं। इसे आप सुडोकू की तरह ही, उचित एकल अंकों (1 से 9) के साथ खाली बक्से भरने के लिए, तर्क का उपयोग करके काकुरो पजल को हल करते हैं। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सुडोकू के विपरीत काकुरो गणित पर निर्भर करता है। लेकिन यह केवल आवश्यक गणित का सरल जोड़ ही होता है।

काकुरो पहेली (Kakuro Puzzles) क्या होती हैं ?

काकुरो  (Kakuro Puzzles) एक तार्किक पहेली गेम होता है , जिसे अक्सर वर्ग पहेली के गणितीय रूप की तरह देखा जाता है। मूल रूप में ककुरो पहेलियां अंकों द्वारा खड़ी की गई समस्या है और इसे मैट्रिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके सुलझाया जा सकता है। कई अंग्रेजी मैग्जीन इसके लिए क्रॉस सम्स और अन्य नाम जैसे क्रॉस एडिशन शब्द का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसका सबसे लोकप्रिय नाम काकुरो ही है।

काकुरो पहेली (Kakuro Puzzles) कहां से आया ?

यह जापान में सुडोकू के बाद सबसे लोकप्रिय पजल खेल है। दर असल यह अमेरिका में क्रॉस सम्स के नाम से सबसे पहले 1966 में डेल मैग्जीन में प्रकाशित हुआ और यहीं से 1980 में निकोली पज़ल्स के अध्यक्ष माकी काजी के माध्यम से जापान पहुंचा। जिसने इसे कसन कुरोसुआ नाम दिया। जहां ‘कसन’ अंग्रेजी के एडिशन शब्द का जापानी नाम था वहीं ‘कुरोसुआ’ अंग्रेजी शब्द क्रॉस का जापानी उच्चारण था। इस पहेली के आयात के छह साल बाद निकोली ने कसन कुरोसुआ को नए नाम काकुरो साथ बाज़ार में उतारा। जिसे जापान में संकेत चिह्न के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

काकुरो पहेली (Kakuro Puzzles) की लोकप्रियता  

दुनिया भर में सुडोकू की सफलता से प्रभावित होकर अमेरिका  के दो प्रसिद्ध अखबारों द डेली मेल और द गार्जियन ने सितंबर 2005 में काकुरो पहेली प्रकाशित की। सुडोकू के नक्शे कदम पर चलते हुए पश्चिमी देशों के इस नए क्रेज ने मीडिया चैनल्स के अलावा, किताबों, अखबारों में अपनी जगह बना ली है। इसके अलावा इसकी उपस्थिति ऑनलाइन सबसे ज्यादा है। अमेरिका के प्लम, ओवरलुक और सेंट मार्टिन और ब्रिटेन के वर्जिन बुक्स और वॉकर बुक्स काकुरो पर किताबें प्रकाशित कर चुकी  हैं।

काकुरो ग्रिड किसे कहते हैं

विभिन्न प्रकाशक काकुरो पहेली को थोड़े भिन्न भिन्न स्वरूपों में प्रिंट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, इसकी ग्रिड के आकार व्यापक रूप से अलग अलग हो सकते हैं। कई लोग ब्लैक एंड व्हाइट बॉक्स का उपयोग करते हैं जो इसे क्रॉसवर्ड पहेली का लुक देते हैं। इसमें  खिलाड़ी के लिए संख्या भरने के लिए सफेद बॉक्स दिए होते हैं, और ब्लैक बॉक्स में सुराग हो सकते हैं। सबसे बाईं ओर लंबवत स्तंभ और शीर्ष क्षैतिज पंक्ति आमतौर पर सभी काले रंग की होती है। यदि एक क्लू बॉक्स में स्लैश द्वारा अलग अलग किए गए दो नंबर होते हैं, तो ऊपरी दायां क्लू क्षैतिज समूह को दाईं ओर संदर्भित करता है, जबकि निचला बायां सुराग नीचे लंबवत समूह को संदर्भित करता है।

ये भी पढ़ें –

स्वस्थ रहने के सरल उपाय – स्वस्थ कैसे रहें ?

How to manage Time in Hindi – 80:20 का सिंद्धांत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *