https://zindagiblog.com/zindagiblog.com
जिंदगी जीने के लिए ...
खराब आदतें कैसे बदलें

खराब आदतें कैसे बदलें – गलत आदतों से छुटकारा कैसे पाएं

क व्यक्ति कई बातों का आदी हो जाता है, इसलिए वह बदल नहीं पाता। आदतों की जड़ें अवचेतन मन में होती हैं, इसलिए कई बार आदतें बदलने की कोशिशें असरदार नहीं होतीं। हमारा जीवन आदतों से चलता है। पुरानी आदतें मुश्किल से छूटती हैं। हमारे संस्कार हम पर राज करते हैं। आदतें पहले मकड़ी के जाले की तरह हल्की होती हैं, फिर वही लोहे के तारों की तरह सख्त बन जाती हैं। इस लेख के माध्यम से हम जानते हैं कि हम अपनी खराब आदतें कैसे बदलें  या गलत आदतों से छुटकारा कैसे पाएं ?

वास्तव में हमारी आदतें दिमाग में रास्ते बना लेती हैं। जब रास्ते हैं, तो उस पर फिसलना सरल होता है। लोग नए रास्ते बनाना नहीं चाहते। बस, पुराने रास्ते पर चलते रहते हैं। इस प्रकार बने बनाए रास्ते का पीछा करते हैं, क्योंकि इस पर चलना आसान होता है, इसलिए पुरानी आदत छोड़कर नई आदत बनाना पहाड़ पर चढ़ने जैसा है। ज्यादातर लोग नए रास्ते को टालते हैं या उससे बचते हैं। चढ़ना मुश्किल होता है। उतरना बहुत आसान है। आराम से रहना ही आदत है। यही कारण है कि हम अपनी आदतों के गुलाम हो जाते हैं, क्योंकि एक बने बनाए ढर्रे वाला जीवन जीने में कोई खतरा नहीं है ।

आदतों में बदलाव करने की शुरूआती शर्तें

1- बदलाव की गहरी प्यास , 2- कुछ चीजों को छोड़ने की भारी इच्छा  3- बदलाव के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होना  4- दृढ़ इच्छा शक्ति (विल पॉवर) एवं 5- संकल्प जीवन में परिवर्तन लाने के लिए ये जरूरी शर्तें हैं। ज्यादातर लोग इन शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, इसलिए उनकी कोशिशों का कोई नतीजा दिखाई नहीं पड़ता। सिर्फ विचार करने से कोई आदत नहीं बदलती। आदतें बदलने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। –                                                            खराब आदतें कैसे बदलें

आदतें बदलने की व्यावहारिक तकनीक

अमेरिका के डॉ. रिचार्ड बैंडलर ने आदतें बदलने के लिए ‘न्यूरोलिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग‘ नामक तकनीक ईजाद की है। उनकी इस तकनीक से दुनिया में हजारों लोगों को अपनी आदतें बदलने में मदद मिली है। यदि आप इस तकनीक में सुझाए गए तरीकों को ठीक से समझकर सख्ती से पालन करते हैं, तो आप अपने जीवन में कुछ भी बदल सकते हैं। साथ ही दूसरों के जीवन में भी बदलाव ला सकते हैं :–

1- अपना लक्ष्य तय करें

वास्तव में आप क्या चाहते हैं, यह तय कीजिए। आप अपनी कौन-सी आदत, स्वभाव या संस्कार को बदलना चाहते हैं ? क्या बदलना चाहते हैं ? लक्ष्य के संबंध में साफ होना एकाग्रता (अटेंशन) के लिए बहुत जरूरी है। मान लीजिए, एक व्यक्ति तंबाकू खाने की आदत से छुटकारा पाना चाहता है। उसे अपना लक्ष्य तय करना होगा। लक्ष्य को सही करने के लिए उसे देखना होगा कि वह किस प्रकार के तंबाकू का सेवन करता है। वह कब खाता है ? दिन में वह कितनी बार तंबाकू का सेवन करता है ?

2- बुरी आदत न छोड़ पाने के कारणों को जानें

उन कारणों के बारे में खुद से पूछें। तंबाकू छोड़ने से आपको कौन रोकता है, इसमें रुकावटें क्या हैं ? रुकावटों को पढ़े जानें, ताकि उनको सुलझाया जा सके। जब कोई तंबाकू खाने की घटनाओं को याद करता है, तो अक्सर महसूस करता कि वह खुद भी नहीं जानता कि क्यों खाता है ? कभी ऐसा होता है कि कुछ मित्र उसे तंबाकू देते हैं, कभी समय गुजारने के लिए कभी ऐसे ही कुछ बदलाव महसूस करने के लिए या कभी नशे के लिए। वह अपनी आदत बदलना चाहता है. पर वह समय को आगे खिसकाता है। वह सोचता है, ‘आज मैं तनाव में हूं, इसलिए खा रहा हूं, पर कल से मैं बिल्कुल नहीं खाऊंगा।’                                                                  खराब आदतें कैसे बदलें

3- बुरी आदतों के प्रभावों के बारे में सोचें

अपने-आपको बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपने शरीर पर कंट्रोल करना होगा। पांच-दस गहरी सांसें लीजिए। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी। आपकी एकाग्रता (कंसन्ट्रेशन) बढ़ेगी। अब बदलाव के उन नतीजों को सोचिए, जो तंबाकू खाना न छोड़ने से होंगे। विचार कीजिए कि यदि आपने अपनी आदत या स्वभाव को नहीं बदला, तो आपका कारोबार या काम चौपट हो जाएगा। इस बात पर गहराई से सोचें। तंबाकू खाने के नतीजों को याद करना चाहिए। इससे मुझे कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं, आदि बातें मुंह में कैंसर वाले रोगी का चित्र दिमाग में बनाएं, ऐसा रोगी पानी भी नहीं पी सकता, प्यासा ही मरता है। इस प्रकार के विचारों से खुद को जोड़ने एवं उनसे रू-ब-रू होने से उसके दिमाग में दुख का जन्म होगा।

4-  आदतों के बदलाव से होने वाले लाभों के बारे में सोचें

अपनी एकाग्रता (कंसन्ट्रेशन) को केन्द्रित करने के लिए पांच-दस बार गहरी सांस लें। इससे आपका सोचने का तरीका बदलेगा। अब अपने सुख व आनंद को याद करें। आपकी नई आदतों से आपका सुधार किस प्रकार होगा ? अपनी नई आदतों से होने वाले फायदों को याद करें। इस बदले हुए सीन से आपका जीवन ही बदल जाएगा। आप पूरी तरह नए व्यक्ति होंगे। आपका आत्म-विश्वास, नजरिया एवं सोचने का तरीका ही बदल जाएगा। इस सबसे आपको अपने मन पसंद क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। चौथे स्टेप में तंबाकू छोड़ने से होने वाले आनंद का अनुभव करना चाहिए। आपका जीवन, तंदुरुस्ती, पैसा एवं चेहरे की चमक लौटेगी। आपके दांत चमकेंगे और चेहरा अधिक चुस्त लगेगा। इस प्रकार आनंद भरे चिंतन से खुद को जोड़ने से नई आदतें सीखने को रफ्तार मिलती है ।।                                                                          खराब आदतें कैसे बदलें

ये भी पढ़ें –

शेयर मार्केट का फंडा क्या है – शेयर बाजार को कैसे समझें?

यात्रा की तैयारी कैसे करें ? – घूमने जाने से पहले क्या तैयारी करें ?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *